खास खबर-उज्जैन-देवास – इंदौर के बीच दो मेमू ट्रेन चलने का रास्ता साफ-

उज्जैन-देवास – इंदौर के बीच दो मेमू ट्रेन चलने का रास्ता साफ-डीआरएम ने मीटिंग के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया को दी जानकारी, सांसद अनिल फिरोजिया ने दिया था प्रस्ताव

उज्जैन। जल्द ही उज्जैन- देवास -ओर इंदौर के बीच दो मेमू ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है। इन दो ट्रेनों के लगातार चलने से यात्रियों को खास तौर से व्यापार व्यवसाय के लिए आने जाने वालों के लिए सहूलियत होगी।

शुक्रवार को सांसद अनिल फिरोजिया ने सर्किट हाउस पर डीआरएम विनीत गुप्ता के साथ बैठक कर रेलवे के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति रिपोर्ट पर बात की। इस दौरान डीआरएम गुप्ता ने बताया कि रेलवे ने उज्जैन-देवास- इंदौर के बीच मेमू ट्रेन चलाने को लेकर सर्वे कार्य पूरा कर लिया है,जल्द ही दो ट्रेनों का संचालन मुम्बाई लोकल ट्रेन की तर्ज पर शुरू किया जाएगा।

दरसाल सांसद अनिल फिरोजिया ने एक साल पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर के आगमन के दौरान उन्हें इस तरह से लोकल ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। सांसद फिरोजिया के निर्देश के बाद से ही रेलवे ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया था।

ट्रेंनिग सेंटर का वर्क टैंडर लगाने की तैयारी

सांसद अनिल फ़िरोजिया के प्रयासों से उज्जैन को मिले पश्चिम रेलवे के ट्रेनिग सेंटर पर कंसल्टेंट हायर करने के बाद अब वर्क टेंडर जारी करने की तैयारी है। इस सेंटर के बनने से भी उज्जैन को लाभ होगा।

31 दिसंबर तक प्लेटफार्म नंबर एक का काम पूरा कर स्टेशन को दे नया आकार

इधर महाकाल को केंद्र में रखकर उज्जैन स्टेशन को भव्यता देने के काम पर भी मंथन हुवा। सांसद फिरोजिया ने अधिकारियों को 31 दिसम्बर 2021 तक काम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दरसल इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद उज्जैन सटेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर भव्य नजर आएगा। साथ ही स्टेशन पर महाकाल से जुड़ी चीजों को विशेष रूप से तरजीहत देकर स्टेशन पर महाकाल मंदिर की जानकारियों को समाहित किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |