Breking मेसर्स देव शक्ति कृषि सेवा केंद्र पर एफआईआर दर्ज, उड़न दस्ते ने की कार्यवाही

फर्म द्वारा एक्सपायरी, बिना बेच नम्बर की पौधसंरक्षण औषधि का किया जा रहा था भण्‍डारण और क्रय-विक्रय
———–
मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास के मंशानुसार कृषको को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान उपलब्ध हो इसके लिए कलेक्टर श्री चन्द्रमोली शुक्ला के निर्देशानुसार उपसंचालक कृषि आर.पी.कनेरिया के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय गुण नियंत्रण उडनदस्ता दल का गठन किया गया है। उडनदस्ता दल द्वारा 13 जुलाई 2021 को पौधसंरक्षण औषधि विक्रेता मेसर्स देव शक्ति कृषि सेवा केन्द्र विजयागंजमण्डी विकासखण्ड देवास का औचक निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराडे, निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी देवास श्री जयसिंह तोमर, जिला निरीक्षक एवं कृषि विकास अधिकारी देवास श्री जीवन बरडे उपस्थित थें।
निरीक्षण के दौरान फर्म में एक्सपायरी पौधसंरक्षण औषधी, बिना बेच नम्बर, पौधसंरक्षण औषधि का फर्म द्वारा काउन्टर पर भण्डारण और क्रय-विक्रय करना पाया गया। भण्डारण व क्रय-विक्रय का कोई भी रिकार्ड (स्टॉक एवं अन्य अभिलेख) नही पाया गया। स्टॉक एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन नही करना पाया गया। दल द्वारा विस्तृत निरीक्षण कर पंचनामा तैयार कर पौधसरंक्षण औषधि को जब्त कर मेसर्स के प्रोपाईटर कमल सिंह गुर्जर के सुपुर्द किया गया। उक्त कृत किटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 की धारा का उलंघन है। जिसकी थाना विजयागंजमण्डी में किटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 की धारा तहत एफआईआर की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |