देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही जारी

———-
कार से 03 पेटी विदेशी मदिरा बरामद कर कार चालक को किया गिरफ्तार
————-
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सिंह सांगर के मार्गदर्शन में जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज आबकारी विभाग द्वारा कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव द्वारा स्कोडा कार को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। कार से 03 पेटी विदेशी मदिरा बरामद हुई,जो चालक संदीप कुवाड़िया निवासी मोती तबेला इंदौर द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किए जाने से चालक के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम1915 की धारा 34(1) (क)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया, उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार एवम् चालक अरविंद मसीह का विशेष योगदान रहा। जिले आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |