देवास जिले में वैक्‍सीनेशन अभियान तहत शनिवार को 06 हजार 098 व्‍यक्तियों को वैक्‍सीन का दूसरा डोज लगा

—————
जिले मे अब तक वैक्‍सीन के 4 लाख 86 हजार 202 डोज लगाये गए
————–
देवास 03 जुलाई 2021/ जिले में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में वैक्‍सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही वैक्‍सीनेशन केन्‍द्रों पर लम्‍बी लाईन देखने को मिल रही है। जिले में शनिवार को 06 हजार 98 व्‍यक्तियों को वैक्‍सीन का दूसरा डोज लगा। जिले मे अब तक वैक्‍सीन के 4 लाख 86 हजार 202 डोज लगाये गए है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा की सभी जिलेवासियों के सहयोग से ही देवास जिले में वैक्‍सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान के अंतर्गत 18+ आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है। वैक्सीन के प्रति आमजन में दिखे रूझान से यह कहा जा सकता है कि अब जिले का प्रत्येक नागरिक अफवाहों से परे हट कर वैक्सीन को अपनी निजी जिम्मेदारी मान रहा है। सभी जिलेवासीयों के सक्रिय सहयोग से जिले में कोरोना वैक्‍सीनेशन का महा-अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों से वैक्सीन लगवाने का आग्रह करते हुए कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |