VIDEO-थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 8 घण्टे के भीतर किया अपहरण/फिरोती का खुलासा

शाजापुर
दिनांक 30.06.2021 को फरियादी सतीष पिता रामेष्वर जाति पाटीदार द्वारा अपने भाई के अपहरण करने की रिपोर्ट किया था कि मेरे भाई देवनारायण को दिनांक 29.06.2021 को लक्ष्मीनारायण निवासी गुंदडलिया थाना लालघाटी एवं अंतरसिंह भिलाला निवासी कतवारिया माकडोन उज्जैन प्लाॅट दिखाने के बहाने बोलकर मोटर साइकिल पर बेठाकर ले गये थे। बाद मे टेलीफोन कर 2,50,000 रू फिरोती की माॅग की। जिस पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 291/2021 धारा 363, 34 भादवि ईजाफा 364 ए, 365 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।


उनि नरेन्द्र कुषवाह मय फोर्स एवं फरियादी सतीष पाटीदार एवं साक्षी राहुल खत्री के रवाना होकर बायपास पहुचे एवं फिरोती के पेसे लेने के लिये आने वाले व्यक्ति प्रेमसिंह राजपुत को घेरा बंद कर पकडा एवं आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ पण्डा को फोन पर फिरोती के रूपये प्राप्त होने का बताया कुछ देर बाद फिरोती को रूपये को लेने के लिये आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ पंडा अपने अन्य दो साथियों के साथ फिरोती के रूपये लेने के लिये प्रेमनारायण के पास आया जिन्है घेरा बंदी कर पकडा पुंछताछ मे बताया कि उसने अपहर्त देवनारायण को इन्दौर मे उसके जीजा धर्मेन्द्र के यहाॅ छुपा कर रखा है। आरोपी की निषादेही पर मय फोर्स पंचवटी काॅलोनी मांगलिया इन्दौर पहुॅचे जहाॅ आरोपी की निषादेही से अपहर्त देवनारायण को आरोपी षिवा सालवे एवं वरूण जाट के कब्जे से बरामद किया एक अन्य आरोपी धर्मेन्द्र जाट फरार हो गया।
अपहर्त देवनारायण ने पुंछताछ मे बताया कि अपहरण के कुछ दिन पुर्व मेरे दोस्त श्याम भिलाला ने मुझे लक्ष्मीनारायण उर्फ पंडा से मिलवाया था और बातचीत के दौरान श्याम भिलाला द्वारा लक्ष्मीनारायण उर्फ पंडा को बताया कि देवनारायण ने अभी 15 लाख रू के लहसुन व्याज का व्यापार किया है। तब से लक्ष्मीनारायण उर्फ पंडा ने मुझसे लगातार बातचीत करता रहता था। एवं दिनांक 29.06.2021 को प्लाॅट दिखाने के बहाने इन्दौर लेकर गया वहाॅ पर मुझे टुटे से मकान मे मुझे कुर्सी पर रस्सी से बांधकर रखा एवं मेरे साथ मारपीठ की और बोले यदि कल दोपहर 12 बजे तक 2,50,000 रू की व्यवस्था नही हुई तो मुझे मार देंगें । लगातार षिवा सालवे, धर्मेन्द्र जाट एवं वरूण जाट मुझे गर्दन पर चाकु लगाया बाद सुबह पुलिस आई जिसने मुझे बचाया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्षन मे अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आर एस प्रजापति, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग शाजापुर के नेतृत्व मे अपहरण एवं फिरोती की गुत्थी में सुलझाने मे थाना कोतवाली के निरीक्षक उदय सिह अलावा, उनि नरेन्द्र कुषवाह, आर 104 प्रदीप सिकरवार, आर 332 दिवेष, आर 86 संजीत, आर 304 दिनेष, आर 461 विकास, आर 445 रूपेन्द्र, आर 749 जगदीष मीणा, आर 356 लाखन का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |