कलेक्टर श्री शुक्ला ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, कायाकल्‍प अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश

देवास, 29 जून 2021/ देवास में जिला चिकित्‍सालय और जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का कायाकल्प अभियान अंतर्गत कायाकल्‍प किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिला चिकित्‍साल में कायाकल्‍प अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिला चिकित्सालय के भूतल और प्रथम तल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एम. पी. शर्मा, सहित स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर शुक्ला ने जिला अस्‍पताल में सभी वार्डों का निरीक्षण किया और जिला चिकित्‍सालय में कायाकल्‍प अभियान के अंतर्गत किए जा रहे हैं सुधार कार्यों को देखा। उन्‍होंने संबंधितो को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जो स्वास्थ्य सम्बंधी उपकरण या वस्तुएं मेंटेनेंस की जा सकती हैं उन्‍हें अच्छे से मेंटेन करवाएं। ऐसे उपकरण या वस्तुए जो कि ज्यादा जर्जर हालत में हो गई हो तो उन्हें हटा दें।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि बारिश का मौसम आ चुका है और कई तरह की बीमारियां फैलने का समय है। बारिश के मौसम को देखते हुए समय-सीमा में कार्य पूरा कर ले। यदि एक बार मरीजों का इलाज यहां जारी हो गया तो, उन्हे हटाने में हमें भी परेशानी होगी और उन्हें भी। अभी जो समय मिला है उसका इस्तेमाल हम आने वाले समय के लिए कर ले।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए जो वार्ड यहां से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिए गए थे। उन्हे समय-सीमा में इस हॉस्पीटल में वापस लाना है। अभी यहा मरीजो का दबाव नही है। इस स्थिति का लाभ लेकर हमें यहां हर प्रकार से जिला अस्‍पताल का कायाकल्प कर लेना चाहिए। जिसमें रंग रोंगन, लाइट फिटिंग, खिड़की दरवाजों के सुधार कार्य, छतो के पंखे व छत का सौंदर्यीकरण आदि सभी कार्य सही तरीके से मेंटेन कर लें। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में वे इन कार्यों का निरीक्षण व जिला चिकित्सालय का दौरा करते रहेंगे। अगर यदि यह कार्य समय सीमा में पूर्ण नहीं होते हैं तो कार्यवाही की जावेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |