थाना बड़नगर पुलिस को मिली सफलता, 14 साल 11 माह की नाबालिक अपहर्ता को आरोपी के कब्जे से लगभग 15 दिन में किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल के कुशल नेतृत्व में महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 02 श्री रविंद्र वर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री अरविंद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर श्री मनीष मिश्र द्वारा थाना बड़नगर के अपराध क्रमांक 503 /21 धारा 363 भादवि में पुलिस द्वारा नाबालिग अपहर्ता उम्र लगभग 15 वर्ष को आरोपी श्रवण निवासी अनारद थाना जिला धार के कब्जे से बरामद किया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।

🔺 घटना का संक्षिप्त विवरण
फरियादी थाना आकर मोखिक रिपोर्ट किया कि मेरी लड़की उम्र 14 साल 11 माह दिनाक 16.06.21 के सुबह 05 बजे से नहीं मिल रही है। मैंने व परिवारजन ने आसपास तलाशा लेकिन नहीं मिली। मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर कहीं ले गया है।

🔻 पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
उक्त अपराध में बड़नगर पुलिस द्वारा मुखबिर पाबंद किए गए थे जिस पर से दिनांक 28.06.21 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की आरोपी अपहर्ता के साथ रुणीजा रोड उज्जैन पर खड़े हैं वह बस में बैठकर गुजरात जाने वाले हैं जिस पर से बड़नगर पुलिस वाला टीम गठित कर आरोपी को मय अपहर्ता के पकड़ा गया। पीड़िता से बातचीत करने पर उसने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर भगा कर ले जा रहा था। जिस पर धारा 366 भादवी का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व विधिवत रूप से कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जाएगा।

🔺 सराहनीय भूमिका
थाना बड़नगर के पुलिस टीम निरीक्षक मनीष मिश्रा, निरीक्षक एम एल निनामा, महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |