प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन के लिए चयनित ग्रामों में कैम्प लगाएं- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर
—-
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्रामों में किये जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, जिला संयोजक श्रीमती निशा मेहरा, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण श्री रविन्द्र कुमार वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यूयू भिड़े, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, उपसंचालक कृषि श्री आरपीएस नायक, लीड बैंक मैनेजर श्री अमित कुमार, आजीविका मिशन प्रबंधक सुश्री प्रतिभा जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री जैन ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि 01 जुलाई से 15 जुलाई 2021 तक चयनित ग्रामों में शिविर लगाकर विभागीय कार्यों का क्रियान्वयन कराएं। इस मौके पर कलेक्टर ने डीपीसी को निर्देश दिये कि चयनित ग्रामों के स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश हो। ग्रामीण विकास विभाग ग्रामों में स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, इंटिग्रेटेड वाटर शेड, एलईडी बल्ब उजाला का वितरण आदि का क्रियान्वयन कराएं। आजीविका मिशन प्रबंधन नेशनल लिवलीहूड मिशन, शिक्षा विभाग प्रि-मेट्रिक छात्रवृत्ति का वितरण, स्वास्थ्य विभाग इंद्रधनुष योजना के तहत टीकाकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग बाल विकास कार्यक्रमों का क्रियान्वयन, सामाजिक न्याय विभाग वृद्धावस्था पेंशन योजना, विद्युत विभाग सौभाग्य योजना, खाद्य विभाग उज्जवला गैस कनेक्शन, कृषि विभाग स्वाईल हेल्थ कार्ड, उद्यानिकी विभाग जैविक खेती, अग्रणी बैंक प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्टार्टअप इंडिया लोन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, चिकित्सा विभाग आयुष्मान भारत योजना एवं जननी सुरक्षा योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजन, ई-गवर्नेंस आधार कार्ड एवं प्रधानमंत्री डिजिटल ग्रामीण साक्षरता अभियान का क्रियान्वयन कराएं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत शाजापुर जनपद पंचायत के ग्राम पचौला बनहल, आक्या, पिंदौनिया, पिपलौदा, लोंदिया, सतगांव, बेरछी, बमोरी, भाटखेड़ी, नारायणगढ़, तुहेड़िया, मेहंदी, बेसरापुर तथा साप्टी, जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के ग्राम खेड़ावद, देवरीमुल्ला, बागली, कुड़ाना, बिरागांव, आनंदीखेड़ा, कबूलपुर, टुंगनी व फर्दखेड़ी तथा शुजालपुर जनपद पंचायत का ग्राम पचावता का चयन हुआ है। इन ग्रामों में सभी विभागों को विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन कर शतप्रतिशत विकास एवं हितग्राहियों को लाभांवित करना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |