देवास कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान की बैठक आयोजित

कायाकल्प अभियान में टाइमलाइन बेस एक्शन प्लान बनाकर क्रियान्वयन करें :- कलेक्टर शुक्ला
—–
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान की बैठक देवास प्राधिकरण सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में श्री विशाल सिंह आयुक्त नगर निगम देवास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ विजय कुमार सिंह, आर. एम.ओ डॉ. गोपाल कटारे, चिकित्सा अधिकारी विकासखंड बरोठा डॉ धर्मेंद्र चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती कामाक्षी दुबे, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक कुमारी स्वीटी यादव, प्रतिनिधि स्वच्छ भारत मिशन, नगरनिगम इंजीनियर देवास,विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक तथा बी.ई.ई विकासखंड बरोठा उपस्थित थे।
बैठक में निर्देश दिए कि जिले में जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, 07 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 2 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कायाकल्प अंतर्गत मूल्यांकन की स्थिति वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 वर्तमान में प्रथम आंतरिक मूल्यांकन की जानकारी दी गई। संस्थाओं के इंटरनल, पीयर एवं फाइनल असेसमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वर्ष 2021-22 में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में राज्य शासन के निर्देशानुसार समस्त संस्थाओं को 70 प्रतिशत से ऊपर उपलब्धि अनिवार्यतः हासिल करना है।
डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि कायाकल्प कियान्वयन हेतु जिला चिकित्सालय में डॉ. गोपाल कटारे आर.एम.ओ. को नोडल अधिकारी एवं डॉ. धर्मेन्द्र जाट सहायक अस्पताल प्रबंधक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं समस्त स्वास्थ्य संस्थाओ हेतु श्रीमति कामाक्षी दुबे,(शर्मा) जिला कार्यक्रम प्रबंधक को एवं संबंधित संस्था प्रभारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अच्छे कार्य करने वाली संस्थाओं की जानकारी दी
जिसमें गत वर्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द, सिविल अस्पताल कन्नौद एवं सिविल अस्पताल हाटपिपल्या, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाइजगवाडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयनगर, यूपीएचसी ईटावा, यूपीएचसी बवाडिया ने कायाकल्प में बेहतर कार्य किया है। समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देष दिये गये कि संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों से मीटिंग कर प्रत्येक विकासखंड में 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का चयन कर उन्हें कायाकल्प अभियान हेतु तैयार करें।
जिला अस्पताल का प्रस्तुतीकरण डॉ विजय कुमार सिंह सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक एवं डॉ. गोपाल कटारे (आर.एम.ओ. एवं कायाकल्प नोडल) द्वारा किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय ,देवास को कायाकल्प अंतर्गत किस प्रकार 70 प्रतिषत से अधिक स्कोर कर कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त किया जाये ,उसकी रणनीति का विस्तृत विवरण दिया गया।

जिला चिकित्सालय के उन्नयन हेतु नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह द्वारा भी कायाकल्प कियान्वयन हेतु सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक को निर्देषित किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय स्तरीय कोर कमेटी का गठन हेतु कहा गया जिसके अंतर्गत सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक आर. एम.ओ. ,सहायक अस्पताल प्रबंधक एवं समस्त विभाग प्रभारी रहेगे।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा जिला अस्पताल अंतर्गत कायाकल्प कियान्वयन हेतु जो कमियां पाई गई है, इसके निराकरण हेतु Time line based Action Plan बनाने हेतु निर्देषित किया गया। बैठक में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सिविल अस्पताल का भी कायाकल्प अभियान की समीक्षा की गई जिसके अंतर्गत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल एवं चिन्हित 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को अनिवार्यतः कायाकल्प में 70 प्रतिषत से अधिक उपलब्धि प्राप्त करने हेतु निर्देष दिये गये। समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिविल अस्पताल ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत कायाकल्प के प्रथम मूल्यांकन में क्या कमियां
पायी गई है, अंतर्गत संस्थाओं पर आवश्यक कार्य निर्धारित मापदंड अनुसार समयावधि में किये जाने के निर्देश दिये गये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |