बेरछा पुलिस को सफलता,10 हजार के ईनामी बदमाश को पकड़ा,कई जिले के थानों की पुलिस को थी तलाश

बेरछा(निप्र) – मंगलवार रात बेरछा पुलिस को लगभग तीन साल से फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीताराम पिता बाबूलाल गुर्जर उम्र 35 निवासी चोहानी थाना क्षेत्र बेरछा विगत 3 वर्षों से देवास, शाजापुर,सीहोर जिले के हत्या का प्रयास, पीपलराँवा पुलिस से मारपीट, टोंकखुर्द पुलिस की अभिरक्षा से फरार होने, पार्वती थाने में 420, 25 आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गम्भीर अपराध में फरार चल रहा था। उक्त आरोपी पर बीएनपी थाने में चोरी के मामले मे देवास पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शाजापुर पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरएस प्रजापति अनुविभागीय पुलिस अधिकारी त्रिलोक सिंह तोमर के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रवि भंडारी के नेतृत्व में तिलावद गोविंद – चोहानी मार्ग पर तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बी एन पी थाना देवास पुलिस को सौप दिया है। टीम में थाना प्रभारी रवि भंडारी, एएसआई रामेश्वर पटेल, प्रधान आरक्षक विशाल पटेल, आरक्षक नयन यादव, राजेश पटेल,मुकेश मौर्य, चालक राहुल चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस को चकमा दे चुका है पाँच थाने का फरार आरोपी

मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया आरोपी सीताराम शाजापुर, सीहोर, देवास जिले में गम्भीर अपराधों मैं पाँच थानो में फरार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार टोंकखुर्द जिला देवास से थाने से पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो चुका है। चोरी के मामले सीहोर जिले के पार्वती थाना में ट्रेक्टर के मामले 420 तथा बेरछा थाना क्षेत्र अनुसूचित जाति अधिनियम के मामले में पुलिस को तलाश थी। इसी प्रकार देवास जिले के बीएनपी थाना क्षेत्र से भेस चोरी के मामले 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |