देखें घटनाक्रम- एबी रोड स्तिथ रोजवास टोल प्लाजा पर विवाद,मक्सी पुलिस ने प्लाजा कर्मचारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया

देखें वीडियो 👇👇

मक्सी-
मक्सी थाना अंतर्गत एबी रोड स्थित रोजवास टोल प्लाजा पर टोल ना चुकाने की बात को लेकर विवाद का मामला सामने आया है इस मामले में टोल प्लाजा के कर्मचारी की रिपोर्ट पर मक्सी पुलिस ने मामला दर्ज किया है जानकारी देते हुए मक्सी थाने के asi मुनेश्वर भगत ने बताया कि मामला 21 जून की रात्रि का है यहां पर तराना निवासी सल्लू का अपनी मारुति 800 कार से जा रहा था टोल प्लाजा पर जब कर्मचारी ने उसे रोका और टोल मांगा तो उसने टोल नहीं देते हुए बैरियर तोड़ दिया जानकारी देते हुए एएसआई मुनेश्वर भगत ने बताया कि आरोपी ने फरियादी से गाली गलौज करते हुए कहा कि टोल नहीं देंगे और अगर टोल मांगा तो जान से मार दूंगा इस पर से फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 294 506 427 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है टोल प्लाजा के आसपास के क्षेत्र के नागरिकों और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच लोकल लोगों के बीच टोल देने को लेकर आए दिन विवाद की बातें सामने आ रही है

इस मामले में जब छूट देने को लेकर मालवा अभी तक ने टोल प्लाजा मैनेजर विजेंद्र सिंह चौहान से बात की तो उन्होंने कहा कि हमने लोकल के लोगों के लिए बहुत ही अच्छी और सस्ती स्कीम निकाल रखी है जो भी व्यक्ति टोल प्लाजा के आस पड़ोस का है वह आपने दस्तावेज लेकर टोल प्लाजा पर आए और ₹285 का मासिक पास बनाकर चाहे कितनी ही बार यहां से निकले । उन्होंने कहा कि फास्ट टैग में भी यह स्कीम लागू है और कोई भी व्यक्ति फ्री में निकलने को लेकर विवाद ना करें । अगर कोई ऐसा करता है तो फिर हमें मजबूरी में कानूनी कार्यवाही करवाने के लिए आगे आना पड़ता है । उन्होंने कहा कि मात्र 285 में महीने का पांस बनवाएं और सुविधा का लाभ लें।। टोल प्लाजा के मैनेजर ने यह भी कहा कि यह स्कीम कमर्शियल वाहनों के लिए नहीं है केवल प्राइवेट कार के लिए ही है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |