थाना नागझिरी पुलिस द्वारा लाखो का मादक पदार्थों को ले जाते पति व पत्नी को किया गिरफ्तार

🔵 *आरोपियों से लगभग 27 ग्राम मादक पदार्थ कीमती लगभग 2,70,000/- रू बरामद*।
🔵 *थाना नागझिरी पुलिस व साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्रवाई*।
🔵 *आरोपी पर थाना महाकाल में पूर्व में लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अमरेन्द्रसिंह* एवं नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेडा *श्रीमती वंदना चौहान* के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी *श्री जय सिंह बरडे* के नेतृत्व में लगातार जहरीले एवं नशीले मादक पदार्थों के क्रय विक्रय परिवहन एवं सेवन करने वाले आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी तारतम्य में-
थाना नागझिरी पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जावरा नागदा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति व उसकी पत्नी अवैध मादक पदार्थ लेकर नागझिरी उज्जैन के आगर रोड बाईपास विक्रम नगर होते हुए नागझिरी की तरफ आ रहे हैं, मुखबिर सूचना को विश्वसनीय मानते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर एक पुरुष व एक महिला बैठे दिखे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, तथा उनकी तलाशी ली गयी तलाशी पर आरोपी से एक थैली में ब्राउन रंग का पाउडर मिला । जिसे सूंघने पर इसमें से स्मैक जैसी गंध आने लगी, आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के लाइसेंस का पूछते नहीं होना बताए जाने पर थाना नागझिरी पुलिस बल द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ बरामद कर अपराध क्रमांक 287/2021 धारा 8/21 स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🟡 *जप्त माल*
आरोपियों से 27 ग्राम मादक पदार्थ कीमती लगभग ₹270000 बरामद।

🟡 *आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड*
आरोपी पर पूर्व में थाना महाकाल पर अवैध हथियार रखने पर 25 आर्म्स एक्ट, मारपीट गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देना आदि अपराध दर्ज है।

🟡 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी नागझिरी श्री जय सिंह बर्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रतीक यादव, संपूर्ण साइबर सेल टीम, आरक्षक 1756 गजेंद्र दुबे, आरक्षक 346 अनिल चौरसिया, महिला आरक्षक 1393 कोमल , सैनिक 1069 लखन, महिला आर. सुर्यांशी सिंह चौहान ,आर.नितिनसिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |