उज्जैन पुलिस अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगी सड़क हादसों की जानकारी

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री रविंद्र वर्मा* एंव *श्री धर्मेंद्र सिंह यादव* जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहा तकनीकी संचालक *(DIO)* उज्जैन के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के पालन में *आई.आर.ए.डी.* एप पर सडक दुर्घटनाओं की ऑनलाईन प्रविष्टीआ दर्ज की जा रही है।

❇️ *ऑनलाइन प्रविष्टि दर्ज करने में उज्जैन छटवे स्था‍न पर है*

❇️ *एन.आई.सी द्वारा तैयार किये गये इस एप में हर दुर्घटना दर्ज की जा रही है*

अब तक जिले की करीब 680 सड्क हा‍दसों को इसमें जोड़ा गया है, अब इन आकड़ों के आधार आई.आई.टी. मद्रास द्वारा आकलन किया जावेगा कि इनका कारण क्या रहा है। उसी आधार पर दुर्घटना स्थल पर सुधार करने का सुझाव दिया जावेगा।

सड्क परिवहन एवं राजमार्ग मत्रालय द्वारा हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारण को जानने के लिये यह एप तैयार किया गया है, इसमें नये विषयों को जोड़ा गया है, जिसकी ट्रैंनिंग भी एन.आई.सी उज्जैान के द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई है।
जिले में अभी तक सभी प्रकार की 680 सड़क दुर्घटनाओं को दर्ज किया गया है, जिसमें 111 घातक एवं 97 गंभीर किस्म के हादशें शामिल है, सामान्य घायल वाली करीब 260 घटनाए हुई है, इनमें 116 लोगों ने जान गवाई तो 869 व्यवक्ति घायल हुए हैं।

❇️ *इसमें तीन से ज्यादा विभाग शामिल है, इस एप के जरिए न केवल पुलिस बल्कि दूसरे विभाग भी जुडे है, मोबाईल एप के जरिए पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क दुर्घटनाओं का विवरण दर्ज करती है, इसकी जानकारी ऑनलाईन ही आसपास के अस्पएताल पहुंचती है। डाक्टर उसे देखकर घायल के ईलाज की तैयारी करने लगता है। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय को जाती है वहां से वाहन संबंधी जानकारी मिलती है। उसे पुलिस को उपलब्ध कराया जाता है, इसी प्रकार सड़क परिवहन विभाग कार्यालय को इन दुर्घटनाओं की पूरी जानकारी जाती है।*

उज्जैन जिले में घटित होने वाली दुर्घटनाओं को नियमित रूप से आई.आर.ए.डी एप ,में दर्ज की जा रही है तथा थानावार इनकी समीक्षा कर दुर्घटनाओं को कम करने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत     |     ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का प्रस्ताव     |     दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |