लंबित प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाए- कलेक्टर श्री जैन,शाजापुर में डीएलसीसी की बैठक सम्पन्न

शाजापुर
—-
बैंकर्स लंबित प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाए। उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट श्री दिनेश जैन ने आज डीएलसीसी की बैठक के दौरान दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, डीडीएम नाबार्ड धर्मेंद्र कोरी, एलडीएम अमित कुमार, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ ए.के., उप संचालक कृषि श्री आर.पी.एस. नायक तथा विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिजर्व बैंक के सीएमओ श्री शिवांग भी जुड़े थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने बैंको के जिला समन्वयको को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाए। उन्होंने कहा कि बैंक समन्वयक कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रखे, लंबित रखे प्रकरणों का गंभीरता के साथ निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि एलडीएम बैंको में जाकर देखे कि किस कारण से प्रकरणों को लंबित रखा गया है, एलडीएम उन प्रकरणों का ‍निराकरण उसी ब्रांच मं0 बैठ कर करवाए। उन्होंने कहा ‍कि नावार्ड अधिकारी बैंक में जाकर एक जिला एक उत्पाद संबंधी प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करें।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि सभी अधिकारी बैंको में कोविड-19 के संबंध में प्राप्त निर्देशो का पालन कराए और स्वयं भी करें। उन्होंने कहा कि बैंको में सभी अधिकारी सुरक्षा रखते हुए कार्य करें। बैंक में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नही करनें दे और बैंक में ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं होने दें तथा सभी लोगो से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाए। इस दौरान बैठक में वार्षिक साख योजना वर्ष 2020-21 की समीक्षा, स्व सहायता समूहो को बैंक लिंकेज, पशुपालन एवं मत्स्य पालन हेतु केसीसी, प्रधानमंत्री स्व-निधि, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता, एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड अंतर्गत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु पीएलपी तैयार करने हेतु आवश्यक क्षेत्रों में ऋण प्रवाह का आकलन एवं अन्य अनुमत विषयों पर चर्चा की गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |