केंद्रीय मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा नागदा में 25 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड की शुरुआत


उज्जैन | 23-मई-2021
0
रविवार को केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नागदा के बीमा अस्पताल में 25 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड की शुरुआत की गई।
उल्लेखनीय है कि इसमें 10 वेंटिलेटर भी शामिल किए गए हैं। इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
मंत्री डॉ यादव ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार जहां बीमार वहां उपचार के तहत प्रत्येक नागरिक तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की आपूर्ति ही हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। सही समय पर उपचार प्रारंभ करने और पूरी सावधानी बरतते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के कारण नागदा, खाचरोद और उन्हेल में संक्रमण दर में कमी आई है।
वर्तमान में हमारे पास पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू और बेड की व्यवस्था है। उज्जैन पहला ऐसा जिला है जहां हर 20 किलोमीटर पर ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। हमने गांव गांव में उपचार केंद्र प्रारंभ किए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |