कलेक्टर ने गावों में होम क्वॉरेंटाइन मरीजों का हाल-चाल पूछा और कंटेनमेंट क्षेत्र का भ्रमण किया

उज्जैन 13 मई। गुरूवार को कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने मंगरोला, बामोरा और ताजपुर में पहुंच कर वहाँ होम क्वॉरेंटाइन पॉजिटीव मरीजों का हाल चाल पूछा तथा कंटेनमेंट क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. महावीर खण्डेलवाल, एसडीएम श्री जगदीश मेहरा, अन्य अधिकारीगण तथा मेडिकल स्टॉफ मौजूद था। कलेक्टर ने मंगरोला में पंचायत सचिव और सरपंच से गांव में पॉजिटिव मरीजों की जानकारी ली। वहाँ बनाई गई समिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। गांव में संक्रमण रोकने के लिए आने-जाने वाले रास्तों को अगले 6 से 7 दिनों तक सील करने के निर्देश दिये तथा गांव में संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने सर्वे दल से गांव में किये गये सर्वे और किट वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा लोक स्वास्थ्य केंन्द्र के प्रभारी चिकित्सक से उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में पूछा। कलेक्टर ने कहा कि उपचार के लिये आने वाले मरीजों तथा सर्वे दल द्वारा घर-घर जाकर पूछने पर जैसे ही लोागों में सर्दी-खाँसी के लक्षण दिखाई दे, उन्हें तुरंत दवाई उपलब्ध कराई जाये।

जानकारी दी गई कि मंगरोला में कुल चार फिवर क्लिनीक है। कलेक्टर ने होम क्वॉरेंटाइन लोगो से जानकारी ली कि उन्हें कोरोना के लक्षण कब दिखाई दिये तथा कैसे हुआ।

ग्राम बामोरा में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि गांव आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर आवाजाही सख्ती से रोकी जाये। कलेक्टर ने सर्वे दल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई मेहनत रंग ला रही है। ग्राम बामोरा के समीप नलवा, चंदूखेड़ी और तालौद रोड़ से आनेजाने वाले वाहनों को सख्ती से बंद करने के निर्देश दिये। सर्वे दल को निरंतर सर्वे करते रहने और पिछले कैसेस का फॉलोअप लेने के निर्देश दिये।

ग्राम ताजपुर में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सरपंच और सचिव से कहा कि गांव में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जाये। कोई दुकान यदि खुली मिलती है तो एफआईआर दर्ज की जाये। आमजन में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता फैलाएं। गांव में चौपाल तथा लोगों के एकत्रित होने पर सख्ती से रोक लगाई जाये। मुनादी करवाकर जन-जागरूकता फैलाई जाये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |