अशोक हॉस्पिटल बड़नगर पर 50000 रु का अर्थदंड आरोपित

उज्जैन 8 मई । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर बड़नगर के शिकायतकर्ता श्री कपिल यादव द्वारा की गई शिकायत एसडीएम द्वारा की गई जांच में सत्य पाए जाने पर बड़नगर के अशोक हॉस्पिटल पर 50000 का अर्थदंड आरोपित किया है ।

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता कपिल यादव द्वारा शिकायत की गई कि मरीज प्रभु लाल यादव अशोक हॉस्पिटल बड़नगर में भर्ती रहे और उनसे जिला प्रशाशन द्वारा निर्धारित पैकेज से अधिक राशि का बिल वसूला गया । कलेक्टर ने उक्त शिकायत की जांच बड़नगर एसडीएम को सौंपी जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत अशोक हॉस्पिटल बड़नगर पर 50000 रु का अर्थदंड आरोपित किया गया है ।साथ ही भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है कि कलेक्टर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 30 32 दिनांक 6 मई 2021 का उल्लंघन पाए जाने पर अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिनता निवारण अधिनियम तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 56 और महामारी अधिनियम की धारा 3 के प्रावधानों के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 , 269 270 के अंतर्गत दंडात्मक प्रकरण दर्ज कराया जाकर अस्पताल के लाइसेंस करने की कार्रवाई की जाएगी ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |