आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुल 07 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और 05 प्लास्टिक ड्रमों में लगभग 1000 लीटर महुआ लहान जप्त कर नष्ट किया गया

—————–
जप्त सामग्री की कीमत 51400 रुपए, 03 प्रकरण भी किए पंजीबद्ध
—————
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा कार्रवाईयां की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर ने बताया कि इसी कड़ी में आज 08 मई को कंट्रोल रूम प्रभारी आरपी दुबे के नेतृत्व में वृत्त देवास ब एवं देवास स में अम्बेडकर नगर, इटावा एवं प्रताप नगर में अवैध शराब अड्डों पर प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 07 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और 05 प्लास्टिक ड्रमों में लगभग 1000 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया। आबकारी विभाग द्वारा 51400 रुपए की सामग्री जप्त कर कार्रवाई की गई तथा कार्यवाही में कुल 03 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री राजकुमारी मण्डलोई, श्रीमती निधि शर्मा एवं आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, दीपक धूरिया आबकारी आरक्षक गुरुदत्त वर्मा, नितिन सोनी एवं आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |