उज्जैन पुलिस द्वारा कोविड महामारी की चैन ब्रेक करने हेतु भरसक प्रयास जारी

🔴 *समय अवधि के बाद खुली गई दुकानों पर शासन प्रशासन ने की कार्रवाई*।
🔴 *निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों को किया सील व संचालको के विरुद्ध प्रकरण दर्ज*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झोन 02 श्री रविंद्र वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम वचन को ब्रेक करने हेतु पुलिस शासन प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। कोविड महामारी को रोकने हेतु निरंतर निर्देश दिये जा रहे हैं। श्रीमान कलेक्टर महोदय द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन करने पर दंडनीय कार्यवाही जारी है इसी तारतम्य में–

➡️ दो किराना दुकानों को समय अवधि के बाद खुली पाए जाने पर संचालकों के विरुद्ध धारा 188 भादवी की कार्रवाई की गई तथा एसडीएम महोदय की उपस्थिति में दोनों दुकानों को सील कराया गया।

➡️ लाल किराना स्टोर के संचालक नूर मोहम्मद मराठी किराना स्टोर के संचालक राजा राठौर के द्वारा भी समय अवधि के बाद दुकानों को खोल कर गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया जिस पर से दोनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए।

➡️ बालाजी डेयरी कृष्णा डेरी द्वारा डेरी पदार्थों के साथ-साथ मिठाइयों की बिक्री की जा रही थी जिस पर से आरोपी गणों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की गई तथा दुकानों को सील किया गया।

➡️ इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान नियम विरुद्ध खोली जाने से सील बंद कराई गई व आरोपी पारस चंद जैन निवासी कृष्णा पार्क कॉलोनी उज्जैन के विरुद्ध धारा 188 भादवी में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।

🙏 *आम जनता से अपील🙏*
उज्जैन शहर की आम जनता से अपील की जा रही है की अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकले अनावश्यक रूप से घरों से ना निकले, विक्रेताओं द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर *दुकानें सील की जावेगी व लाइसेंस निरस्त भी किया जा सकता है।* अतः कोविड गाइडलाइन का पालन करे। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करना पाया जाए तो संबंधित सूचना शांतिदूत मोबाइल नंबर *7049119001* पर दे सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत गुप्त रखा जाएगा। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जावेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |