वैक्सीनेशन का सुरक्षा चक्र करेगा कोरोना से बचाव – मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश को और मिले 45 हजार रेमडेसिविर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ

भोपाल : बुधवार, मई 5, 2021, 14:51 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश एवं देश की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें वैक्सीनेशन का सुरक्षा चक्र प्रदान किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में बुधवार से 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष तक आयु वर्ग के युवाओं से उनके टीकाकरण के पश्चात एवं पहले के अनुभवों पर वे वर्चुअली चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 5 करोड़ 16 लाख वैक्सीन डोज की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 45 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन भी प्राप्त हुए हैं। इनका आवश्यकतानुसार वितरण कराया जा रहा है।

वैक्सीनेशन के बाद तथ्य कहते हैं नहीं होगा कोरोना

मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा कि मैं नहीं कहता, वैज्ञानिक कहते हैं, तथ्य बताते हैं कि वैक्सीनेशन लगवाने के बाद अलबत्ता तो कोरोना होगा नहीं, और यदि हुआ तो नुकसान नहीं पहुँचाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर के 18 वर्ष से अधिक आयु के वैक्सीनेटेड युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक-एक जिले में एक-एक सत्र में वैक्सीनेशन कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस महीने 9 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। अभी तक लगभग 82 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश की दो कंपनियों को वैक्सीन आपूर्ति के लिए आदेश के साथ भारत सरकार के माध्यम से विदेशी कंपनियों से आपूर्ति के प्रयास किये जा रहे हैं।

वैक्सीनेशन में नहीं हुई कोई परेशानी

मुख्यमंत्री श्री चौहान से वर्चुअली चर्चा करते हुए सागर की शीतल एवं राज ने कहा कि वैक्सीन लगवाने में कोई परेशानी नहीं हुई। पोर्टल पर सहजता से पंजीयन हो गया था एवं समय पर स्लॉट एवं सूचना मिल गयी थी। इसके बाद जबलपुर के शुभम एवं शुभाँगी से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूछा कि वैक्सीनेशन के बाद किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हुआ। उन्होंने कहा कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ। उज्जैन से अपूर्व देवड़ा एवं शिल्पी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पूछने पर बताया कि वेक्सीनेशन के बाद 30 मिनिट अंडर आब्जर्वेशन में उन्हें रखा गया था। ग्वालियर के सत्यांश एवं आयुषी तोमर से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वैक्सीनेशन स्थल के बारे में जानकारी ली। सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में पूछा और कहा कि हॉस्पिटल्स से दूर वैक्सीनेशन स्थल का चयन सुरक्षा को देखते हुए किया गया है।

मुख्यमंत्री की अपील, प्लाज्मा एवं ब्लड करें डोनेट

ग्वालियर की आयुषी के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपील की है, कि दूसरों की सहायता के लिए पुराने कोरोना पेशेन्ट अपना प्लाज्मा डोनेट करें। प्लाज्मा से दूसरे मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आम जनता से कहा कि सप्ताह में 4 दिन वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के पहले व्यक्ति अपना ब्लड डोनेट कर सकते हैं। इससे आवश्यकता पड़ने पर दूसरों की मदद की जा सकेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |