अकोदिया व गुलाना में कोविड सेन्टर प्रारंभ किये जाने की रखी मांग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सौपा ज्ञापन

शाजापुर,निप्र। जिले की नगर पंचायत अकोदिया व तहसील गुलाना क्षेत्र के ग्रामीणजनो को कोरोना संक्रमण का उपचार करवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है जिसके चलते ग्रामीणजनो को कोरोना संक्रमण का उपचार कराने के लिए लम्बी दूरी तय करना पड रही है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता रामवीरसिंह सिकरवार ने इसी समस्या को लेकर व ग्रामीण क्षेत्र में बडते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर पंचायत मुख्यालय अकोदिया व तहसील मुख्यालय गुलाना जो कि बडे क्षेत्र होने के साथ-साथ उनके समीप की सीमा में कई ग्राम पंचायते नजदिक लगी हुई है जहाँ पर कोरोना महामारी का प्रकोप निरन्तर बडने की सम्भावना बनी हुई है। उक्त दोनों स्थानो पर कोविड सेन्टर प्रारंभ किये जाने की मांग कलेक्टर दिनेश जैन से की व विस्तार से चर्चा कर ज्ञापन भी सौपा।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता रामवीरसिंह सिकरवार ने बताया कि कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना संक्रमण का प्रकोप रोकने के लिए जनहित में नगर पंचायत मुख्यालय के अकोदिया व तहसील मुख्यालय के गुलाना में कोविड सेन्टर प्रारंभ किये जाने को लेकर जिला प्रशासन से मांग की है ताकि ग्रामीणजनो को कोरोना महामारी के उपचार में सुविधा व स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खांन, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जयंत सिकरवार भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |