मेरा परिवार, मेरी_सुरक्षा_सभी_मास्क लगायें- कलेक्टर श्री शुक्ला

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए घरों से कम से कम बाहर निकलें। अति आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें। 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बिना कारण घरों से बाहर नहीं ले जाएं। कलेक्टर ने कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी समझें, परिवार के लोगों को बिना मास्क के बाहर नहीं जाने दे, सभी लोग घर से निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगायें, बार-बार हाथों को धोते रहें और आवश्यक होने पर ही घरों से निकलें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। लोगों से मिलते समय कम से कम 2 गज से अधिक की दूरी अनिवार्य रूप से बनाएं रखे। बिना मास्क वालों से बात ना करें और आप किसी से बात कर रहे हैं तो स्वयं भी मास्क लगाएं और सामने वाले को भी अनिवार्य मास्क लगवाएं।
कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी है। सावधानी को अपनाकर कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम कर सकते हैं। जिले में संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंस का पालन करें। हम सब मिलकर एक प्रयास करेंगे और एक दूसरे का ध्यान रखते हैं तो कोरोना को हम खत्म कर सकते हैं

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |