थाना बड़नगर क्षेत्र के अपहरण हुई नाबालिक लड़की को पुलिस ने किया दस्तयाब, 03 दिनो के भीतर किया आरोपी को गिरफ्तार व नाबालिक को दस्तयाब

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के कुशल नेतृत्व में महिला संबंधी अपराधों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, अवयस्क बालक बालिकाओं कि शीघ्र दस्तयाबी व गुम होने के कारण जानने एवं सार्थक प्रयास दिया जाना भी सुनिश्चित किया जाने हेतु भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री रविंद्र वर्मा* एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर *श्री अरविंद सिंह* के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडनगर *श्री मनीष मिश्र* के द्वारा दिनांक 20.04.2021 को थाना बड़नगर पर फरियादी द्वारा रिपोर्ट लिखाई की उसकी नाबालिक लड़की को रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है ।

*पुलिस द्वारा किया कार्य*
रिपोर्ट पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 320/21 धारा 363 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पतारसी हेतु उचित टीम बनाई गई । कल दिनांक 23.04.21 को आपहर्ता को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की गई तब आरोपी द्वारा अपहर्ता से शादी की नीयत से भागकर ले जाना स्वीकार किया गया, तथा पुलिस द्वारा धारा 366 का इजाफा किया गया गया तथा आरोपी को आज दिनांक को न्यायालय पेश किया जावेगा ।

🔯 *सराहनीय भूमिका*
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर *श्री अरविंद सिंह* के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडनगर *श्री मनीष मिश्र*,
उपनिरीक्षक जितेंद्र पाटीदार ,आरक्षक महेश मौर्य, आरक्षक नितेश राय, महिला आरक्षक सोनी रॉय, आरक्षक हरीश चौहान की मुख्य भूमिका रही ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |