देवास में कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद निगम कर रहा शहर व वार्ड को सेनेटाईज, बगैर मास्क के घूम रहे लोगों पर ही जा रही चालानी कार्रवाई

शहजाद खान शाजापुर/देवास
——

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा लॉकडाउन निर्धारित समय दुकानों के बंद होने के पश्चात शहर में फायर व छोटे ट्रैक्टर फायर मशीन से सयाजी द्वार से लेकर शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी प्रकार वार्ड में भी सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। संक्रमित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही संक्रमित व्यक्तियों के क्षेत्र के घरों के आसपास भी सैनिटाइजेशन का कार्य कर चूने की लाइन डाली जा रही है। इसी प्रकार शमशान में भी सैनिटाइजेशन किया जा रहा है साथ ही नालियों की सफाई भी निरंतर की जा रही है और एंटी लारवा का छिडक़ाव नालियों में किया जा रहा है। शिपिंग कार्य निरंतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने शहर के आम नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकले आवश्यक कार्य होने पर मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें कोरोना नियम का पालन पूरी तरह से करें। कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में भी ज्यादा भीड़ ना लगाते हुए कोरोना नियम का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें मास्क लगाकर रखें।
इसके साथ ही बिना मास्क के बाहर निकलने वाले नागरिकों का चालानी कार्रवाई पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम के घटक दलों द्वारा की जा रही है। साथ ही नगर निगम के द्वारा नए दल गठित किए गए हैं जो कि 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों द्वारा जो कोरोना का टीका नहीं लगवाया गया उनको टीका लगाए जाने हेतु प्रेरित करने के लिए घर-घर निगम की टीम जाकर उनको प्रेरित कर रही है। जिससे टीकाकरण के कार्य में सहयोग मिल रहा है। संक्रमण की ऐसी परिस्थिति के बीच दानदाताओं द्वारा पूरी तरह से प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शादी की पहली रात को दूल्हे के अरमान चकनाचूर, दुल्हन कर गई कांड… अब काट रहा थाने के चक्कर     |     घर में बहू को अकेला देख ससुर ने कर दी हत्या, नदी किनारे लाश के किए कई टुकड़े, फिर…     |     महाराष्ट्र चुनाव: अजित पवार बारामती से लड़ेंगे चुनाव, NCP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की सूची     |     कोई गंभीरता नहीं, पूरी तरह नाकाम…दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर हरियाणा और पंजाब सरकार को SC की फटकार     |     प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में, वायनाड से भरा पर्चा     |     देवास जिले में विभिन्‍न फर्मो से खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे, जिले में त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नमूना लेने की कार्यवाही निरंतर रहेगी जारी     |     कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर बंगाली चौराहे से बिचौली हब्सी रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. 52 दुकानों पर चालानी कार्यवाही, 56 हजार से अधिक रूपये अर्थदण्ड वसूला, 03 ट्रक सामान जप्त किया.     |     चंदन नगर इंडस्ट्रीयल एरिया में खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई। 11 हजार लीटर से अधिक अत्यंत ज्वलनशील पेट्रोलियन पदार्थ किया जप्त     |     उज्जैन पुलिस ने▪️ मृतक पूर्व पार्षद गुड्डू उर्फ़ कलीम हत्या के मामले में की बड़ी कार्यवाही, मृतक की होटल प्रेसिडेंट, बेगमबाग स्थित होटल ब्लू स्टार को किया सील     |     रिकार्ड संधारण न होने पर नोटिस जारी करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने लोक सेवा केन्द्र का किया औचक निरीक्षण     |