टोंक खुर्द नगर सहित अंचल में सादगी से मनाई अंबेडकर जयंती

टोंक खुर्द।बुधवार को टोंक खुर्द नगर सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ,भीमराव अम्बेडकर की 130 वी जयंती जिले में लॉक डाउन के चलते विभिन्न सामाजिक व राजनेतिक संगठन से जुड़े लोगों ने घरों पर रहकर ही सादगी से मनाई गई।लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।इसी कड़ी में ग्राम पंचायत दोंता जागीर में संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता व सरपंच दिलीप दिलीप सिंह सिसोदिया ने उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।सिसोदिया ने कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत कर वंचित तबके के बदलाव और हक की लड़ाई लड़ने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का सामाजिक परिवर्तन में अमूल्य योगदान रहा है।उनकी जयंती पर उनके सामाजिक बदलाव के सपने को पूरा करने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है।बाबा साहेब ने ऊंच – नीच छुवाछुत जैसी कुरीतियों का जमकर विरोध किया।उन्होंने इंसान को इंसान के बराबर दर्जा देने के लिए संविधान में कानून बनाया।हम उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है और समाज में मानववाद की स्थापना हो तभी बाबा साहेब द्वारा किए गए संघर्ष फलीभूत होंगे।
इस अवसर पर नारायण सिंह चौहान,जुझार सिंह,महिपाल सिंह,सुरेन्द्र सिंह,रघुवीर सिंह सोंसर,हरिसिंह मेरुखेडी देवेंद्र सिंह सोलंकी,,गोपाल सिंह जिरवाय,,उमेश पटेल,श्याम राणा,,सोनू धाकड़, राजकुमार बैरागी,किशोर बैरागी,जोजन सिंह चौहान,माखन यादव,फोरम सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |