आज 2 हजार 754 व्यक्तियों ने लगवाया कोरोना से सुरक्षा का टीका

देवास

——
जिले में आज दिनांक तक 106235 कोरोना वैक्सीन के डोज लगाये गये है
—-
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा ,हमेशा मास्क पहने,2 गज की दूरी का पालन करे,अपने हाथों की सफाई रखे, सेनेटाइजर का उपयोग करे।
—————–
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने नागरिकों से की अपील 45 साल से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर टीकाकरण अवश्य कराये।
——————
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का 01 अप्रैल से टीकाकरण किया जा रहा है। अब 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। जबकि निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में 250 रूपए में यह वैक्सीन लगवाई जा सकती है।
जिले में जागरूकता ओर सुरक्षा के साथ लोगों में उत्साह पूर्वक टीका लगाया जा रहा दिनांक 8 अप्रैल 2021 को स्वास्थ्य संस्था में 2 हजार 754 व्यक्तियों ने लगवाया कोरोना का टीका ।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा अपील की गई है कि कोरोना का संक्रमण ना हो इसके लिये कोरोना का टीका प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लगाना आवश्यक है ऐसे सभी व्यक्ति जो 45 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके हैं वे ऑनलाईन पंजीयन करवाकर अथवा नजदीकी संस्था में जाकर टीका लगवा सकते हैं। टीकाकरण के लिए selfregistration.cowin.gov.in पर घर बैठे ही ऑनलाईन पंजीयन करवा सकते हैं।
#सावधानीमेंहीसुरक्षाहै

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |