मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1891 उद्यमों का किया वर्चुअली लोकार्पण, शाजापुर की भी चार नवीन औद्योगिक इकाईयों का हुआ लोकार्पण

शाजापुर

ज्यादा से ज्यादा उद्योगिक इकाईया स्थापित कर लोगों को रोजगार देने का प्रयास करेंगे -कलेक्टर श्री जैन
—–

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित मिंटो हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 1891 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उत्कृष्ट एमएसएमई इकाईयों एवं स्टार्टअप उद्यमियों को सम्मानित किया और जिलों के उद्यमियों से संवाद भी किया।

शाजापुर के कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दिनेश जैन सहित उपस्थित उद्यमियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि आज गर्व की बात है कि जिले में 225 लाख रूपए निवेश वाली चार नवीन एमएसएमई इकाईयों का लोकार्पण हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इन इकाईयों की स्थापना ने लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया मक्सी क्षेत्र में पानी की कमी से उद्योगों को दिक्कत आ रही है। जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए शाजापुर शहर की भेरूटेकरी के पास ग्राम भदोनी को अद्यौगिक क्षैत्र के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने चारो नवीन आद्योगिक इकाईयों के प्रोपराईटर्स को बधाई दी।

इस अवसर पर उद्यमी श्री अमित धारिवाल, श्री आदित्य पालीवाल, श्री राकेश भाटिया, श्री जितेन्द्र गोठी, जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री दुर्गेश शर्मा भी उपस्थित थे।

225 लाख रूपए की चार इकाईया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 1891 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के शुभारंभ में शाजापुर जिले की चार इकाईया भी शामिल है। इन चार इकाईयों में गोठी ट्रेडर्स कंपनी के प्रोपराईटर्स श्री सुभाष गोठी द्वारा एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 100 लाख रूपए की लागत से फ्लाई ऐश से ब्रिक्स निर्माण का कार्य किया जाकर 8 लोगों को रोजगार दिया रहा है। इसी तरह हरिश्री एग्रो फूड प्रोडक्टस ग्राम भिलवाड़ा के प्रोपराईटर्स श्री राकेश भाटिया द्वारा एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 75 लाख रूपए लागत से आलू चिप्स आदि के निर्माण की इकाई की स्थापना की गई है जिससे 20 लोगों को रोजगार मिल रहा है। यान राज इन्डस्ट्रीज के प्रोपराईटर्स श्री अमित धारीवाल द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 25 लाख रूपए की लागत से पापड़-बड़ी उद्योग लगया गया है जिससे 25 लोगों को रोजगार मिल रहा है। तरूश्री नीम आईल के प्रोपराईटर्स श्रीमती नमीता पालीवाल द्वारा ग्राम दुपाड़ा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 25 लाख रूपए लागत से स्थापित इकाई मे जैविक पेस्टिसाईड बनाया जा रहा है। इस इकाई से 08 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |