शाजापुर में लॉक डाउन के लिए आज जिला प्रशासन ने किस प्रकार की तैयारी, भोपाल भेजा गया प्रस्ताव कैसे हुआ तैयार, संकट प्रबन्द समिति सदस्यों ने क्या कहा

शाजापुर की दुनिया डेस्क-
शाजापुर में बढ़ते कोरोना को रोकने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में लॉकडाउन लगाने के लिए भी कलेक्टर दिनेश जैन ने संकट प्रबंध समूह के सदस्यों से आज 2 अप्रैल को फोन पर चर्चा की।
कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि लगातार बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए आज 2 अप्रैल सुबह से ही जिला संकट प्रबंध समूह के सदस्यों से चर्चा करना शुरू कर दी थी।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए क्या करना चाहिए । इसको लेकर फोन पर चर्चा में शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा विधायक हुकुम सिंह कराड़ा विधायक कुणाल चौधरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना सहित सभी सदस्यों से चर्चा की सभी ने एक राय होकर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अपने विचार व्यक्त किए सभी लोगों से चर्चा करने के बाद भोपाल गृह मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर एक कमेटी बनाई गई है जिसके पास हमें लॉकडाउन लगाने की कार्य योजना बनाकर भेजना होती है जो आज हमने भेज दी है शासन स्तर पर शाजापुर की स्थिति का आकलन होगा और वहां से निर्देश मिलते ही उचित कदम उठाए जाएंगे। कलेक्टर दिनेश जैन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मास्क लगाएं अपना नंबर आने पर वैक्सीन लगवाएं 2 गज की दूरी का पालन करें

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |