उज्जैन कलेक्टर और एसपी ने होम क्वारंटाइन हुवे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर पहुंचकर उनका हाल चाल जाना

उज्जैन 24 मार्च। बुधवार को कलेक्टर श्री आशीष सिंह और पुलिस अधिक्षक श्री सत्येंन्द्र कुमार शुक्ल ने शहर में विभिन्न कॉलोनियों में जाकर वहाँ होम क्वारंटाइन हुए पॉजिटिव मरीजों के घर पहुंचकर उनका हाल चाल जाना। कलेक्टर ने मरीजों के घरवालों से कहा कि वे अनिवार्यत: मास्क लगाकर रहें और घर के अंदर ही रहें। मोहल्ले में मरीज के आसपास रहने वालें लोगों से भी कलेक्टर और एस पी ने पूछा की उन्हें खाँसी, सर्दी या बुखार के लक्षण तो नहीं हैं।

कलेक्टर ने कहा कि होम क्वारंटाइन हुए मरीजों से कंट्रोलरूम के अधिकारियों द्वारा निरंतर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से संपर्क बनाकर रखा जा रहा है। कलेक्टर ने कॉलोनियों के रहवासियों से अपील की कि कोरोना के लक्षण होने पर छिपाएं नहीं बल्कि तुरंत जाँच कराएं। कलेक्टर ने मरीजों से पूछा की उन्हें कंट्रोलरूम से समय-समय पर फोन आ रहा है तथा दवाईयाँ दी गई है अथवा नहीं? इस पर मरीजों ने कहा कि उन्हें समय समय पर फोन के माध्यम से कान्टेक्ट किया जा रहा है। कलेक्टर ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के बाहर अनिवार्यत: शत् प्रतिशत बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पॉजिटिव मरीजों के रिश्तेदारों से अपील की कि वे घर के बाहर लगे होम क्वारंटाइन के पोस्टर को यथावत रहने दें। यदि उक्त पोस्टर को हटाया गया तो सम्बंधित के विरुद्ध एफआईआर की कार्यवाही की जायेगी।

अधिकारियों द्वारा मंशामन कॉलोनी, शास्त्रीनगर, विवेकानंद कॉलोनी, अलखधाम नगर और अशोक नगर में जाकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान एएसपी श्री अमरेन्द्र सिंह और सीएमएचओ डॉ. महावीर खण्डेलवाल भी मौजूद थे। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि गभीर कोविड पॉजिटिव पेशेन्ट्स को आरडी गार्डी अस्पताल में शिफ्ट करवाया जाए।

क्रमांक 1004​​​ अनिकेत शर्मा/राजेश

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |