देखें उज्जैन जिले की 28 फरवरी की ख़बरे

सहकारिता मंत्री डॉ.भदौरिया के निर्देश पर जाँच कमेटी गठित, जाँच समिति दो माह में देगी रिपोर्ट

उज्जैन 28 फरवरी। सहकारिता मंत्री डॉ.अरविंद सिंह भदौरिया के निर्देश पर प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा 4 सदस्यीय जाँच कमेटी का गठन किया गया है। यह जाँच समिति मंदसौर और नीमच जिले में परिवहनकर्ता द्वारा खाद को सोसायटी तक पहुँचाने में की गई हेराफेरी और म.प्र स्टेट वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन पिपलिया मंडी में भंडारित किए गए उर्वरक की अफरा-तफरी की जाँच करेगी। जाँच कमेटी द्वारा दो माह में जाँच प्रतिवेदन आयुक्त सहकारिता को सौंपा जाएगा।

जाँच कमेटी में म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ के महाप्रबंधक श्री एम.के. पाठक, म.प्र. स्टेट वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के महाप्रबंधक श्री यशपाल, म.प्र. राज्य सहकारी बैंक के उप प्रबंधक श्री अरविंद वर्मा और कलेक्टर मंदसौर एवं नीमच द्वारा नामांकित अधिकारी को शामिल किया गया है।

———

नीमच में टिश्यू कल्चर लेब और जनपदों में आधुनिक शालाएँ बनेंगी -मंत्री श्री सखलेचा, नीमच जिले के किसानों के खाते में 4.60 करोड़ रूपये की राशि अंतरित

उज्जैन 28 फरवरी। सूक्ष्म लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि नीमच में टिश्‍यू कल्‍चर लेब की स्‍थापना की जायेगी और हर जनपद क्षेत्र में 40 करोड की राशि खर्च कर, सर्व सुविधायुक्‍त स्‍कूल बनाया जायेगा। इन स्कूलों में निजी स्‍कूलों से भी बेहतर शिक्षा की व्‍यवस्‍था होगी। मंत्री श्री सखलेचा शनिवार को नीमच में मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के तहत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नीमच जिले के 20 हजार 351 किसानों के खाते में 4 करोड़ 60 लाख 2 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई है।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि हर पंचायत खेत्र में खेल का मैदान बनाया जायेगा। गाँवों में आबादी क्षेत्र में लोगो को उनके मकान के पट्टे का मालिकाना अधिकार-पत्र प्रदान किया जायेगा। उन्‍होने कहा कि अगले तीन सालों में हर गाँव घर तक पीने का स्‍वच्छ पानी, नल के माध्‍यम से उपलब्‍ध कराने की योजना पर काम चल रहा है।

नीमच के टाउन हाल में जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू ने भी सम्बोधित किया।

इस मौके पर दमोह से मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिसे उपस्थितजनों ने देखा व सुना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |