ग्वालियर की “मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” बतौर मॉडल पूरे प्रदेश में लागू होगी: मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि असहाय बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को घर पर ही राशन मुहैयाकराने के लिये ग्वालियर जिला प्रशासन ने “मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” के रूप में सराहनीयपहल की है। ग्वालियर जिले की इस पहल को बतौर मॉडल पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रविवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान “मुख्यमंत्री आशीर्वादयोजना” का शुभारंभ किया।

शुभारंभ कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि विकास एवं किसानकल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंहतोमर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, पंचायत एवं ग्रामीणविकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्री ओपीएसभदौरिया व लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टरश्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत ग्वालियर जिले में 3 हजार 607 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों के घर पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशनपहुँचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असहाय बुजुर्गों कोइस योजना में शामिल किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |