पोस्टमेट्रिक छात्रवृत्ति से एससी वर्ग के शैक्षणिक स्तर  मे क्रांतिकारी परिवर्तन होगा, देश का गौरव बढ़ाने का काम कर रही मोदी सरकार: सांसद श्री सोलंकी ने शाजापुर में कहा,

*शाजापुर*/ केंद्र की सरकार देश का गौरव बढ़ाने का काम कर रही है। कुछ लोग अच्छी नीतियों का भी विरोध कर रहे हैं। परंतु पूरा देश मोदी सरकार के साथ खड़ा है। देश में जन कल्याणकारी योजनाएं लगातार लागू हो रही हैं। और उनका लाभ भी जनता को मिल रहा है। उक्त बातें क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने शनिवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री सोलंकी ने कहा कि केंद्र की लोकप्रिय सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए अनुसूचित जाति से संबंधित छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की है। जो बजट 1100 करोड़ रुपए का था वह अब  सालाना 6 हजार करोड रुपए का हो जावेगा। जिससे एससी वर्ग के छात्र छात्राओं को अपनी शिक्षा के लिए भरपूर सहायता प्राप्त होगी । और यह योजना  उनके शैक्षणिक जीवन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
                  श्री सोलंकी ने कहा की गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए यह योजना लागू की गई है। साथ ही इस योजना के तहत राज्यों को केंद्रीय सहायता लगभग 5 गुना बढ़ा दी गई है। श्री सोलंकी ने कहा की एससी वर्ग के शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए यह सबसे बड़ी योजना है। जिसके तहत साठ लाख  छात्र छात्रवृत्तियां दीं जावेगी। हर गरीब घर से छात्रों के नामांकन करने का अभियान चलेगा। और पढ़ाई छोड़ देने वाले बच्चो को भी  शिक्षा प्रदान की जाने के लिए प्रोत्साहन दिया जावेगा। इसके तहत अगले 5 वर्षों में लगभग 1.36 करोड सबसे गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति दी जावेगी। श्री सोलंकी ने कहा की छात्रवृत्ति के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाएगा और इस संबंध में छात्रों को समय पर  और परेशानी मुक्त भुगतान के लिए अत्याधुनिक आईटी प्लेटफार्म का भी उपयोग किया जावेगा। साथ ही 60% केंद्रीय हिस्सेदारी का भुगतान भी सीधे छात्रों के खातों में ही किया जाएगा। श्री सोलंकी ने कहा की समय पर छात्रवृत्ति के भुगतान से छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने मैं भी सुविधा होगी।
                  पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अम्बाराम कराडा,पूर्व विधायक श्री गिरिराज मंडलोई, भाजपा जिला महामंत्री संतोष बराड़ा, नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सतीश पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |