मध्य प्रदेश की अवैध कॉलोनियां वैध होंगी-देखे खबर

स्वच्छता मिशन और पथ विक्रेता योजना में और अधिक काम करने की जरूरत- मंत्री श्री सिंह

स्वच्छता मिशन और पथ-विक्रेता योजना में और अधिक काम करने की जरूरत है। सभी नगरीय निकाय इस क्षेत्र में पूरे वर्ष काम करें और उल्लेखनीय सफलता हासिल करें। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह बात ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में संभागीय समीक्षा बैठक में कही। श्री सिंह ने कहा कि राज्य शासन द्वारा इस काम के लिये आवश्यक बजट दिया जायेगा। स्वच्छता का व्यक्ति, समाज और नगरीय निकाय के लिये बहुत अधिक महत्व है। स्वच्छ नगर स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है।

मंत्री श्री सिंह ने पथ-विक्रेता योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि इस योजना के तहत अधिकाधिक गरीबों को लाभ पहुँचाया जाये। नगरीय निकायों में इस योजना के लागू करने के लिये आपस में प्रतियोगिता होना चाहिये। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर नगरीय निकाय के सम्पत्ति कर की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अवैध कॉलोनियां वैध होंगी।

क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना का काम तेजी से पूरा किया जाये तथा इंदौर जिले के लिये वर्ष 2051 के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाये। आने वाले 30 साल में इंदौर में बड़े एयरपोर्ट, बड़े रेल्वे स्टेशन और बड़े बस स्टेंड की आवश्यकता होगी। इंदौर में नगरीय क्षेत्र में मास्टर प्लान लागू किया गया है। झुग्गी-झोपड़ी हटाई गयी तथा स्वच्छता में चार साल से लगातार नम्बर वन आ रहा है। इंदौर मेट्रो पॉलियन सिटी में देवास, उज्जैन, महू, देपालपुर, सांवेर और पीथमपुर को शामिल किया जाये।

बैठक में मास्टर प्लान-2021 की भी समीक्षा की गई। सांसद श्री लालवानी ने कहा कि इंदौर विकास की योजना वर्ष 2035 को लक्ष्य करके बनाई जाये।

सांवेर क्षेत्र के विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर मास्टर प्लान बनाते हुये नगर से जुड़े और शहरी क्षेत्र में 29 ग्रामों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये। वहां पर पानी, बिजली सड़क और सीवेज के मुकम्मल इंतजाम किया जाये।

बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज श्रीवास्तव, आयुक्त नगर एवं ग्राम निवेश श्री अजीत कुमार, कलेक्टर श्री मनीष सिंह, आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिभा पाल, सीईओ स्मार्ट सिटी सुश्री अदिति गर्ग के अलावा इंदौर संभाग के नगर निगमों और नगर पालिकाओं के अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |