9 हेल्थ सप्लीमेंट एवं आयुर्वेदिक फर्मों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

उज्जैन 07 दिसम्बर। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर मिलावटखोरों पर कड़ी कार्यवाही जारी है। विगत 2 दिसम्बर को उद्योगपुरी आगर रोड स्थित गजमार्क निर्माण फर्म पर छापामार कार्यवाही की गई थी। जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर आज 9 फर्मों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिन फर्मों पर एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें गजमार्क निर्माण फर्म उमेश मंडोरा उज्जैन, पोलेन फार्मा प्रा.लि. विष्णु ताम्रकार एवं राजेन्द्र ताम्रकार मुम्बई, बियाणी एण्ड संस ओमप्रकाश एवं मनोज बियाणी महेश नगर उज्जैन, हितम आयुह केयर नीलेश लड्ढा उद्योगपुरी आगर रोड उज्जैन, वीनकेम फार्मा गोविन्द माहेश्वरी आरएनटी मार्ग इन्दौर, फ्रेंकी रेमेडिज जुजेर मुखिया एवं मुस्तफा इन्दौर, पी फार्माटेक राहुल इन्दौर, पोलेनजिप फार्मा शशिकान्त सिंह रायपुर, बून फार्मास्युटिकल दिलीप झंवर महेश नगर उज्जैन के विरूद्ध भादंसं की धारा-420 एवं अन्य धाराओं में थाना चिमनगंज मंडी उज्जैन में प्रकरण दर्ज कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि उद्योगपुरी आगर रोड स्थित गजमार्क फर्म पर विगत 2 दिसम्बर को छापामार कार्यवाही की गई थी, जहां मौके पर दल द्वारा निर्माण करके संग्रहित रखे गये हेल्थ सप्लीमेंट, मल्टी विटामिन, बी कॉम्पलेक्स सिरप एवं केप्सूल के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला में भेजे गये हैं। इसी तरह आयुष अधिकारी द्वारा आयुर्वेदिक दवाओं के नमूने संग्रहित कर टेस्टिंग लेबोरेटरी ग्वालियर भेजे गये हैं। जांच में गजमार्क फार्मा द्वारा बाहर के बड़े ब्रांडों के नाम पर हेल्थ सप्लीमेंट, मल्टीविटामिन, बी कॉम्पलेक्स सिरप आदि का निर्माण किया जाना पाया गया, जबकि इन कंपनियों के अनुबंध एवं अन्य दस्तावेज गजमार्क निर्माण फर्म के संचालक उमेश मंडोरा द्वारा प्रस्तुत नहीं किये गये। उत्पादों के लेबल पर जानकारी भ्रामक पाई गई थी।

क्रमांक 3522​​ एचएस शर्मा/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |