बार-बार अवमानक मावा बनाकर विक्रय करने पर उन्हेल की 2 फर्मों के विरूद्ध धारा-272 एवं 420 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज

उज्जैन 07 दिसम्बर। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शैलेष कुमार गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिनों उन्हेल के मावा व्यापारी अतुल सर्राफ फर्म पुखराज इंटरप्राइजेस द्वारा अवमानक मावा बनाकर विक्रय करने के चार प्रकरण बनाये गये थे एवं राजेन्द्र कुमार जैन, विशाल जैन एवं रितेश जैन फर्म ओसवाल ट्रेडर्स ग्राम रूपाखेड़ी उन्हेल नागदा के भी अवमानक मावा के पांच प्रकरण बनाये गये थे। उक्त पुनरावृत्ति वाले प्रकरण में खाद्य प्रयोगशाला की रिपोर्ट में मावे में वनस्पति की मिलावट की पुष्टि होने से दोनों फर्मों के विरूद्ध भादंसं की धारा-272 एवं 420 के अन्तर्गत उन्हेल थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |