शाजापुर आबकारी विभाग ने मोहन बड़ोदिया में की बड़ी कार्रवाई

आबकारी कार्यालय शाजापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर महोदय शाजापुर श्री दिनेश जैन के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण एवम् विक्रय पर रोक लगाने के तारतम्य में आज दिनांक 15/10/2020 को मोहन बड़ोदिया में दबिश दी गई। दबिश के दौरान रोडुलाल पिता शंकरलाल उम्र 65 वर्ष के आधिपत्य से 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। अवैध शराब संग्रहण करने पर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुरेश पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक प्रतीक गुप्ता एवं आबकारी आरक्षक दिनेश कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |