देवास जिले में संचालित 17 फीवर क्लीनिक मे 12 हजार 110 मरीजोे कि चिकित्सकीय जाॅच व उपचार

17 फीवर क्लीनिक मे कोरोना संदिग्ध 8 हजार 383 मरीजोे के सैम्पल प्राप्त किए
—–
17 फीवर क्लीनिक मे कोरोना पाॅजिटिव 385 मरीजोे पाए गए
——
कलेक्टर से चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में जिले में फीवर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। इन फीवर क्लिनिको में सर्दी, खांसी एवं बुखार से ग्रसित लोगों का उपचार कर उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि आज दिनांक तक 33 हजार 872 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 33 हजार 33523 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 32 हजार 369 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। जिले में अभी तक कुल 924 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 776 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। आज दिनांक तक जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 131 है। कोरोना संक्रमण से आज दिनांक तक 17 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 83.98 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 1.84 प्रतिशत है।मौजूद हैं।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक सह कोविड-19 अमलतास अस्पताल नोडल अधिकारी डाॅ. अतुलकुमार बिडवई ने बताया कि वर्तमान मे कोरोना संक्रमण के केसेस लगातार बढ रहे है यदि किसी व्यक्ति को संक्रमण की आशंका होने पर जिला चिकित्सालय के फीवर क्लीनिक या अपने नजदीकी फीवर क्लीनिक पर जांच करा लेते हैं तो निश्चित ही हमारे जिले मे कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफल होगा।
स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा आम लोगो से सभी से आह्वान करते है कि किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक पर स्वास्थ्य जांच कराए। सभी व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रत्येक व्यक्ति मास्क का उपयोग करें। सोशल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए थोडे-थोडे समय में साबुन और सेनेटाइजर से हाथ साफ करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |