राज्यमंत्री श्री परमार ने नीट की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए बसों से परीक्षार्थियों को रवाना किया

शाजापुर 13 सितम्बर 2020/ प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन मंत्री श्री इन्दरसिंह परमार ने आज प्रात: 5.00 बजे शुजालपुर से नीट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले 54 छात्रों को इन्दौर, भोपाल एवं उज्जैन के लिए बसों से रवाना किया तथा सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाए दी। शाजापुर जिले से नीट की परीक्षा में सम्मिलित होने की लिए कुल 100 परीक्षार्थियों को बसों से भेजा गया है। इस प्रकार शुजालपुर अनुभाग से 54 एवं शाजापुर जिला मुख्यालय से 46 परीक्षा‍र्थियों ने शासन की सुविधा का लाभ लिया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मप्र में नीट (NEET) की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है,ताकि विद्यार्थी निश्चिंत होकर सुरक्षा के साथ अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सके। आज सुबह 5 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शुजालपुर से राज्य मंत्री श्री परमार ने परीक्षा केन्द्र उज्जैन के लिए 12, भोपाल के लिए 20 तथा इन्दौर के लिए 22 इस तरह कुल 54 विद्यार्थियों को बसों से रवाना किया। इसी तरह शाजापुर जिला मुख्यालय से भोपाल के लिए 02, इन्दौर के लिए 25 तथा उज्जैन के लिए 19 इस प्रकार कुल 46 परीक्षार्थियों को बसों से भेजा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |