कौशल उन्नयन की योजना बनाने के लिए बैठक संपन्न

शाजापुर, 08 सितम्बर 2020/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कौशल उन्नयन योजना बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मीशा सिंह भी उपस्थित थी।

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिये कि जिस सेक्टर में रोजगार के अवसर ज्यादा हैं और स्कील की डिमांड अधिक है, की मांग और पूर्ति के आधार पर योजना बनाए। उन्होंने कहा कि शाजापुर के नजदीक औद्योगिक शहर इंदौर एवं पीथमपुर है, यहां कि जरूरत के हिसाब से युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करे फिर उसकी पूर्ति के लिए कार्य करें। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिंह ने कहा कि रोजगार अधिकारी पिछले 5 साल में लगाए गए रोजगार मेलों के डाटा का एनालिसिस करें कि किस स्कील की ज्यादा डिमांड है। डिमांड के आधार पर ही कौशल उन्नयन के लिए योजना बनाए। इस अवसर पर संबंधित विभागों को जानकारी देने के लिए फार्मेट भी उपलब्ध कराए गए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया, उपसंचालक उद्यानिकी श्री केपीएस परिहार, जिला संयोजक सुश्री निशा मेहरा, जिला रोजगार अधिकारी श्री संजय निंगवाल, प्राचार्य पोलेटेक्निक महाविद्यालय श्री एसके पीपरा, प्राचार्य शासकीय बीकेएसएन महाविद्यालय डॉ. वी.के. शर्मा, श्रम पदाधिकारी श्री रामगोपाल रजक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यूयू भिड़े, प्राचार्य आईटीआई श्री ओपी सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |