सदर मरहूम श्री खरखरे की अपील पर शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम पर्व

शाजापुर। इस वर्ष भी दस दिवसीय मोहर्रम पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष मोहर्रम पर्व पर शहर में दुलदुल और ताजियों का जुलूस निकाला जाता रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष शहर मोहर्रम कमेटी के सदर बाबू खान खरखरे की अपील पर शासन-प्रशासन का सहयोग करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने किसी भी तरह के जुलूस-जलसे का आयोजन नही किया। उल्लेखनीय है कि श्री खरखरे ने अपनी अंतिम सांस के पूर्व समाज के लोगों से अपील की थी कि वे मोहर्रम पर्व का त्यौहार शासन द्वारा तय गाईड लाइन के अनुसार मनाएं और कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस साल किसी भी तरह के जुलूस नही निकालें। श्री खरखरे की इस अपील पर समाज के लोगों ने सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा को जनहित के चलते इस वर्ष छोड़ दिया और मोहर्रम के दस दिनों तक किसी भी तरह के सार्वजनिक अखाड़े, जुलूस और लंगरों का आयोजन नही किया गया। मोहर्रम कमेटी के अशफाक पटेल, रफीक पेंटर, सलीम ठेकेदार, शेख शमीम शम्मू, अजीज मंसूरी, नानी गफ्फार, मिर्जा सोहराब बेग, अकरम पार्षद, शकील वारसी, बाबू भाई ऐरिकेशन, सफदर अली, अजगर अली, पप्पू सदर, हनीफ राही, डॉ मौजूद, आरिफ मिर्जा, शेख जम्मू, आबिद खान, अनवर खान, अकरम खान, जाकिर खान, आजाद खान, अकील नूरमंडी ने प्रशासन का सहयोग करने पर समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |