राजस्थान के रतनपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सुसनेर विधायक भैरों सिंह परिहार के पुत्र के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

आगर मालवा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर राजस्थान के झालावाड़ जिले अंतर्गत आने वाले ग्राम रतनपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भैरों सिंह परिहार (बापू) के पैतृक निवास पर जाकर उनके सुपुत्र स्वर्गीय गजेंद्र सिंह परिहार (बबलू बना) के असामयिक निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

दिवंगत गजेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

निज निवास पर पहुंचने के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय गजेंद्र सिंह परिहार के चित्र पर श्रद्धा सुमन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से आत्मीय भेंट की और इस कठिन दुख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करते हुए ढांढस बंधाया; मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

शोक सभा में शामिल हुए कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, आगर मालवा और झालावाड़ जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, आगर विधायक माधव सिंह मधु गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, मयंक राजपूत तथा प्रेम नारायण यादव सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम कमल मंडलोई और एसडीओपी नीलम बघेल समेत आगर मालवा एवं झालावाड़ जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौके पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से पूर्व सुबह रतनपुरा पहुंचे पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, दिवंगत आत्मा को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पूर्व रविवार प्रातः मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भी ग्राम रतनपुरा पहुंचे थे। उन्होंने विधायक भैरों सिंह परिहार के पुत्र स्वर्गीय गजेंद्र सिंह परिहार (बबलू बना) के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विवाद के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री: बांके बिहारी के किए दर्शन, ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़कर किया प्रणाम     |     रतलाम में भूमिपूजन समारोह के बाद आपस में भिड़े भाजपा नेता: ताल नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार को सार्वजनिक रूप से मारा थप्पड़, एफआईआर दर्ज     |     कटनी की बरही नगर परिषद में सियासी उलटफेर: सामूहिक इस्तीफा देने वाले कांग्रेस पार्षदों में से चार अचानक बैठक में हुए शामिल     |     राजस्थान के रतनपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सुसनेर विधायक भैरों सिंह परिहार के पुत्र के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना     |     मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन का शंखनाद करेगी कांग्रेस: वोट चोरी और संविधान संरक्षण को लेकर छेड़ेगी जंग     |     बालाघाट के चर्चित रियांश चौहान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज पर्दाफाश: प्रेमिका के पिता और भाई ने 10 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या     |     मध्य प्रदेश के रायसेन में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: वीडियो कॉल कर प्रताड़ित करने वाले तीन युवकों पर शिकंजा12     |     बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला शव, मां ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका     |     जबलपुर के देवताल मंदिर में अनोखी चोरी: भगवान गणेश को सात बार प्रणाम और शिवजी के सामने माथा टेकने के बाद उड़ाई दान पेटी और मूर्तियां     |     बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने से बिगड़ी 118 बच्चों की तबीयत, 45 से अधिक बच्चे और 12 वयस्क जिला अस्पताल में भर्ती     |