Festival Special Rail Security: ग्वालियर में ट्रेनों और प्लेटफॉर्म की संघन चेकिंग, संदिग्ध वस्तुओं पर पैनी नजर

दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया है। मंगलवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों और विभिन्न ट्रेनों में ज्वलनशील व विस्फोटक पदार्थों की रोकथाम के लिए एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। त्योहारों के दौरान पटाखों, ज्वलनशील तरल पदार्थों और विस्फोटक सामग्री के अनधिकृत परिवहन से आग लगने जैसी किसी भी गंभीर दुर्घटना को रोकने के लिए RPF टीम ने यात्रियों के सामान की सघन तलाशी ली और सतर्कता बढ़ा दी है।

🔍 वेंडरों, कुलियों और सफाईकर्मियों को किया जागरूक: संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश

निरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान में उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत, सहायक उप निरीक्षक हीरेन्द्र मीना और आरक्षक दुजी राम मीणा की टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। टीम ने ट्रेनों के कोचों और स्टेशन परिसर का मुआयना करने के साथ ही स्टेशन के अधिकृत वेंडरों, कुलियों और सफाई कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की। बैठक में उन्हें संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले यात्रियों पर नजर रखने की समझाइश दी गई। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत आरपीएफ कंट्रोल रूम या जवानों को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Legal Updates: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को जमानत, जानिए क्या होता है ‘बी वारंट’ और रिहाई की शर्तें     |     Diwali Market: राजवाड़ा में सजेंगी दीये-बत्ती की दुकानें, महापौर भार्गव ने दी राहत, अतिक्रमण पर रहेगी सख्ती     |     Chhatarpur News: मजदूरी के 20 रुपये के विवाद में मजदूर की मौत, परिजनों ने तहसील चौराहे पर लगाया जाम     |     Crime Update: जबलपुर में नहीं थम रहा अपराधियों का खौफ, चाकू मारकर मांगे पैसे, इंकार करने पर की फायरिंग     |     Governance Update: शीतला माता मंदिर हादसे में जनता मौन, अब 40 अफसरों की गवाही से खुलेगा राज     |     MP News: भोपाल के पास 2250 करोड़ का बड़ा निवेश, 220 एकड़ में आकार लेगी ‘रातापानी रिजर्व टाउनशिप’     |     MP High Court : नेताजी पर मुकदमा वापस तो साथी आरोपियों का क्या होगा? हाईकोर्ट तय करेगा कानूनी सीमा     |     Winter Schedule 2026-27: इंदौर एयरपोर्ट से नया विंटर शेड्यूल लागू, 17 शहरों के लिए संचालित होंगी 42 सीधी उड़ानें     |     Elephant Return: बांधवगढ़ से तैरकर वापस मैहर लौटा जंगली हाथी, सेमरिया के पास मूवमेंट से वन विभाग अलर्ट     |     Crime News: शेयर बाजार के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 फर्जी खातों से हुआ करोड़ों का ट्रांजेक्शन     |