Farmer News: भोपाल विकास योजना 2047 पर 1800 से ज्यादा आपत्तियां दर्ज, 25 अक्टूबर तक का मौका

भोपाल। राजधानी भोपाल के वर्ष 2047 के प्रस्तावित मास्टर प्लान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों का आरोप है कि भोजताल संरक्षण, रिवरफ्रंट, फॉरेस्ट और ग्रीन बेल्ट जैसी श्रेणियों के नाम पर क्षेत्र के 66 गांवों की निजी कृषि भूमि को बीआईजेड-1 (BIZ-1) और बीआईजेड-2 (BIZ-2) यानी व्यावसायिक व औद्योगिक श्रेणियों में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे कई पीढ़ियों से खेती कर अपनी आजीविका चलाने वाले हजारों किसानों के सामने भूमिहीन होने और आर्थिक संकट का खतरा पैदा हो गया है। इसी विरोध के चलते किसानों ने नगर तथा ग्राम निवेश (T&CP) विभाग में सामूहिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

🚶 मुगालिया छाप से T&CP कार्यालय तक पदयात्रा: ग्राम सभाओं की बिना सहमति मास्टर प्लान थोपने का आरोप, 1800 से ज्यादा आपत्तियां आईं

किसान नेता अनोखी मानसिंह पटेल और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 1995 के मास्टर प्लान और 2031 के ड्राफ्ट प्लान में इन जमीनों का लैंडयूज ‘कृषि’ ही दर्ज था। किसानों ने सवाल उठाया है कि पंचायती राज व्यवस्था में 66 ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं की लिखित सहमति के बिना गांवों के भविष्य का फैसला कैसे किया जा सकता है। विरोध दर्ज कराने के लिए किसान मुगालिया छाप से संयुक्त संचालक कार्यालय तक पैदल पदयात्रा निकाल रहे हैं। गौरतलब है कि भोपाल विकास योजना 2047 पर दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है और अब तक 1800 से अधिक लिखित आपत्तियां विभाग के पास पहुंच चुकी हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

2028 Preparation: सिंहस्थ की तैयारियों का बढ़ा दायरा, इंदौर समेत 5 मार्गों के विकास पर 25 हजार करोड़ खर्च     |     Train Update: पश्चिम रेलवे की इंदौर-पुरी और वलसाड एक्सप्रेस प्रभावित, मालतीपाटपुर तक ही चलेंगी ट्रेनें     |     Farmer News: भोपाल विकास योजना 2047 पर 1800 से ज्यादा आपत्तियां दर्ज, 25 अक्टूबर तक का मौका     |     Fire Incident: तीसरी मंजिल पर आग लगने से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाली स्थिति     |     Master Plan News: केंद्र से 468 करोड़ मिलने के 2 साल बाद भी अटकीं सड़कें, 4 पर काम भी नहीं हुआ शुरू     |     DMRC Pollution : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच मेट्रो ने बढ़ाई फेरों की संख्या, एंटी-स्मॉग गन भी तैनात     |     Weather Update: दिल्ली में हल्की ठंड की शुरुआत, दक्षिण भारत के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     Smriti Diwas: अपराधियों के संरक्षण पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पुलिसकर्मियों के भत्ते बढ़ाने का ऐलान     |     STF Action: नागपुर कोर्ट से श्रद्धा दुबे को मिली ट्रांजिट रिमांड, गुरुवार तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद     |     Crime News: नीले ड्रम हत्याकांड के बाद चर्चा में आई मासूम मन्नत, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने की परवरिश और पढ़ाई की पेशकश     |