इस वर्ष डोल का नहीं होगा नगर भ्रमण

बेहरावल योगेश दुबे

शाजापुर जिले के तेहसिल कालापीपल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरावल मे डोल ग्यारस पर्व गांव में बड़े पैमाने पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है ।
जिसमें आसपास के गांवों सहित दुरदराज से ग्रामीण भक्तजन डोल ग्यारस पर्व पर बेहरावल दर्शन एवं पूजा पाठ करने पहुचते है ।
परन्तु इस वर्ष कोरोना संक्रमण एवं गांव में तीन व्यक्ति पाज़िटिव मिलने के कारण कलेक्टर महोदय शाजापुर द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ।
ग्रामीणों द्वारा मंदिरों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए डोल का पूजन किया गया।
जिसके बाद साढ़े तीन बजे सभी मंदिरों में अपने अपने हिसाब से डोल की जलमा पूजन हुई जिसमें खेड़ापति हनुमान मंदिर,निमवाला मंदिर, शिव मंदिर , पटवा समाज राधा-कृष्ण मंदिर के डोल की जलमा पूजन सामेखाल मे एवं बाडा मंदिर,बडीसेरी राधा-कृष्ण मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर,भामी पुरा रामदेव मंदिर के डोल की जलमा पूजन मीना पुरा की खलखली में, श्री राम मंदिर की जलमा पूजन बजार पुरा स्थित खलखली में,शनि मंदिर की जलमा पूजन सुभाष चोक पर हुई एवं बाकी मंदिरों की जलमा पूजन अपने अपने मंदिरों पर की गई।
बाडा मंदिर में महंत भगवान दास, खेड़ापति हनुमान मंदिर में महंत विनोद दास,राम मंदिर में पंडित अजय जोशी, निमवाला मंदिर में पंडित योगेश दुबे,बडी सेरी राधा-कृष्ण मंदिर में, पंडित रमेश बेरागी, संकटमोचन हनुमान मंदिर में पंडित रमेश शर्मा,शनि मंदिर में पंडित राजेश जोशी, पटवा समाज राधा-कृष्ण मंदिर में, किशोर पटवा, तिवारी कालोनी हनुमान मंदिर में ठाकुर प्रसाद प्रजापति , शिव मंदिर में सचिन विश्वकर्मा, भामी पुरा रामदेव मंदिर में सुनिल भामी, मालवीय समाज राम मंदिर मे ओम दास द्वारा डोल में विराजमान लड्डू गोपाल की महाआरती की।
जलझुलनी के साथ गांव की ओर से पंचायती पुजन की गई।
इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष सुभाष लेवे, पूर्व सरपंच हरिप्रसाद उज्जलिया, पूर्व जनपद सदस्य वल्लभ लेवे, सुभाष उज्जलिया, नई दुनिया संवाददाता केलाश नदोडा उप सरपंच निकलेश अमृतिया सहीत पंच हुकम सिंह उज्जलिया, महावीर सीतपरा, महावीर भिमावत, जयनारायण गामी, रामबाबू पटीदार, रामबाबू ब्यास वाले, अनोखी लाल मालविय,संतोष इमली वाले महावीर प्रसाद अमृतिया, मोहनलाल के गांव के जनप्रतिनिधियों के द्वारा पूजन की गई

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |