Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मुरैना: शादीशुदा प्रेमिका और अविवाहित प्रेमी की संदिग्ध मौत की खबर फैलते ही बागचीनी थाना क्षेत्र के नंद गंगोली गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मीना और 32 वर्षीय रामलखन के रूप में हुई है।

💔 प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत, चार बच्चों की मां थी महिला; परिवार कर रहा था विरोध

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात दोनों घर से निकले और शुक्रवार सुबह उनके शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मीना चार बच्चों की मां थी, जिनमें से दो बच्चों की शादी भी हो चुकी थी, जबकि रामलखन अविवाहित था और मजदूरी करता था। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिनका परिवार लगातार विरोध कर रहा था।

🩹 महिला के चेहरे पर चोट के निशान, पुलिस हत्या और खुदकुशी दोनों एंगल से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के चेहरे पर चोट के निशान मिलने के बाद विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

🚔 डीएसपी और एसडीओपी का बयान, मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जिला डीएसपी हेडक्वार्टर विजय भदौरिया ने बताया, “बागचीनी थाना क्षेत्र में एक युवक और एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिले हैं। प्रथम दृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या की गई प्रतीत हो रही है, हालांकि महिला के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अविवाहित था, जबकि महिला विवाहित थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।”

जौरा एसडीओपी एनआरएस बघेल ने बताया, “प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है। महिला युवक से उम्र में बड़ी थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |