Bhind Blind Murder Case: भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ाया कातिल पति

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 10 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पिपरौली गांव के पास नहर में मिली 40 वर्षीय महिला की लाश के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति नारायण बघेल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में रेलवे टिकट और CCTV फुटेज ने निर्णायक भूमिका निभाई।

 त्रिकोणीय प्रेम कहानी और खौफनाक साजिश

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नारायण बघेल का अपनी 10 साल पुरानी प्रेमिका संगीता से रिश्ता था। तीन साल पहले उसकी मुलाकात सूरत में इंद्रावती से हुई, जिससे उसने मंदिर में शादी कर ली थी। इंद्रावती अपनी पत्नी होने के हक मांग रही थी, जबकि प्रेमिका संगीता लगातार उसे छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी त्रिकोणीय विवाद से छुटकारा पाने के लिए नारायण ने अपने दोस्त कुंदन बाथम के साथ मिलकर इंद्रावती की हत्या की साजिश रची।

बेरहमी से दिया वारदात को अंजाम

आरोपी इंद्रावती को मथुरा, आगरा और ग्वालियर होते हुए बहाने से सोनी रेलवे स्टेशन लाए। वहां एक सुनसान रास्ते पर ले जाकर नारायण ने उसका गला घोंट दिया। पहचान मिटाने के लिए कुंदन ने महिला के चेहरे पर फावड़े से कई वार किए ताकि शव की शिनाख्त न हो सके।

कैसे पकड़ में आए आरोपी?

5 जून को जब महिला का शव मिला, तो चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान असंभव थी। पुलिस को घटनास्थल से एक फटा हुआ रेलवे टिकट मिला, जो मथुरा से ग्वालियर का था। मेहगांव पुलिस की टीम मथुरा स्टेशन पहुंची और वहां लगे 500 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला। अंततः फुटेज में दिखी महिला की साड़ी और आरोपियों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और तीनों को धर दबोचा। मेहगांव एसडीओपी संजय कोच्छा के अनुसार, पुलिस की कड़ी मशक्कत ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |