यूरिया और उपभोक्ता सामग्री की कालाबाजारी और मिलावट बर्दाश्त नहीं होगी, सीएम श्री चौहान ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यूरिया और खाद्य सामग्री की कालाबाजारी तथा मिलावट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें प्रदेश में ऐसी व्यवस्था स्थापित करनी है जिससे कालाबाजारी और मिलावट की गतिविधियाँ शून्य की स्थिति में हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि किसानों और राशन उपभोक्ताओं के लिये संचालित योजनाओं में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अद्तन तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सुशासन स्थापित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगने वाली धाराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दोषियों पर विधि सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपराधियों पर मुकदमें दर्ज हों और उनके वाहन भी राजसात किए जाएं। आज की बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.के. सिंह के अलावा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) के अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को दोषियों के प्रकरण में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कालाबाजारी के दर्ज हुए मामले, अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |