BJP Stage Collapse: जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में हादसा, मंच टूटने से गिरे BJP विधायक और कई दिग्गज नेता

देवास: भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेन्द्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाटपिपल्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच भरभराकर गिर गया, जिससे मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के वक्त हाटपिपल्या विधायक Manoj Choudhary भी मंच पर मौजूद थे। मंच गिरने से कई लोग नीचे गिर पड़े, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। अचानक मंच गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। विधायक मनोज चौधरी समेत सभी नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |