Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड्यूटी छोड़ने जा रहा था

Indore Road Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आज मदर्स डे के दिन ही एक बेटे के सामने ही उसकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक की पहचान खजराना निवासी अर्चना के रूप में हुई है, जो कि अपने बेटे के साथ ड्यूटी पर जा रही थी. इसी दौरान बंगाली चौराहे के पास एक पानी के टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में अर्चना गंभीर तौर पर घायल हो गई. अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली अर्चना शकुंतला अस्पताल में काम करती थीं. रविवार सुबह मदर्स डे के दिन वह अपने बेटे के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रही थीं. जैसे ही उनकी बाइक बंगाली चौराहे के पास पहुंची, तभी एक निजी पानी के टैंकर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित हो गई और अर्चना सड़क पर गिर पड़ीं. हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई.

बेटे के सामने मां की मौत

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, इस मामले में सबसे दर्दनाक बात यह रही कि मदर्स डे के दिन बेटे ने अपनी मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा. फिलहाल पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. साथ ही दुर्घटना में शामिल पानी के टैंकर को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ा

मदर्स डे दिन हुई मां की मौत से बेटे काफी टूट गया है. घटना से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है. इलाके में दुख का माहौल है. पुलिस का कहना है कि बेटे की शिकायत आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |