Gwalior Weather Alert: ग्वालियर में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट; 16 मई तक 46 डिग्री पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी

ग्वालियर। ग्वालियर में आगामी एक सप्ताह भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के नाम रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 16 मई के बीच शहर के तापमान में उछाल आएगा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग का क्या कहना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार से तापमान में क्रमिक वृद्धि शुरू होगी। जहां 10 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, वहीं 16 मई तक यह बढ़कर 46.5 डिग्री तक पहुंच सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 12 मई के बाद से ग्वालियर-चंबल संभाग में लू का प्रकोप बढ़ेगा।

आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी। 11 से 14 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट आंधी की संभावना है, लेकिन ग्वालियर में इसका असर कम और गर्मी का असर ज्यादा रहने की उम्मीद है। आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत से 37 प्रतिशत के बीच रहेगा, जो वातावरण को और अधिक शुष्क बनाएगा।

नागरिकों के लिए अलर्ट जारी

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी, ओआरएस घोल और सूती कपड़ों का प्रयोग अनिवार्य है। 16 मई तक गर्मी अपने चरम पर होगी, इसलिए पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था रखने की अपील की गई है।

दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
10 मई 38 27
11 मई 40 28
12 मई 41 29
13 मई 41 29
14 मई 42 30
15 मई 43 31
16 मई 46 31

यह रह सकता है सात दिनों में मौसम

10 मई: आसमान साफ, तेज धूप रहेगी।

11 मई: शुष्क मौसम रहेगा और गर्म हवा चल सकती है।

12 मई: हीटवेव चलने की संभावना रहेगी और गर्मी बढ़ेगी।

13 मई: तेज धूप भी रहेगी और हल्के बादल भी आ सकते हैं।

14 मई: भीषण गर्मी रहेगी और लू चलने की संभावना रहेगी।

15 मई: तापमान में उछाल आएगा और गर्म हवा चलेंगी।

16 मई: हीटवेव चलने की संभावना है और तापमान अधिक पहुंच सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |